Ganesh Visarjan at Ek Pahel Pathshala 20.09.2021


    gvepp21images/events/2021/gvepp21/IMG_7332.webp
  • images/events/2021/gvepp21/IMG_7333.webp
  • images/events/2021/gvepp21/IMG_7470.webp
  • images/events/2021/gvepp21/IMG_7491.webp

एक पहल पाठशाला, दयालबाग, आगरा के प्रांगण में पर्यावरण के अनुकूल गणेश विसर्जन किया गया। एक पहल ना सिर्फ शिक्षा एवं स्वास्थ्य में कार्यरत है बल्कि भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए भी प्रयासरत है। इसी के चलते हर साल की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी के दिन एक पहल प्रांगण में गणपति जी की स्थापना करी गई। दस दिवसीय गणपति महोत्सव में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के आखिरी दिन सभी के द्वारा गणेश आरती करी गई व भोग लगाया गया, तत्पश्चात गणेश विसर्जन एक पहल प्रांगण में एक कुंड बनाकर किया गया और उस कुंड में पर्यावरण का संदेश देते हुए एक पौधा भी लगाया गया।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved